साइबर ठगी के नए-नए तरीके निकालकर लोगों को अपने झांसे में ले रहे|
शादियों का सीजन आ गया है और इस सीजन में एक्टिव हो चुके हैं साइबर ठग। अब आप कहेंगे यह कैसे मुमकिन है? हालांकि देखिए कई पुरानी ट्रिक्स हैं जिन्हें आज भी यह साइबर ठग अपना रखे हैं। शादी का कार्ड भेजने वाली ट्रिक आपने शायद पहले भी सुनी होगी। आप कार्ड को खोलने के लिए लिंक पर जैसे ही क्लिक करेंगे आपका फोन सीधा उनके कंट्रोल में चला जाएगा। आपके फोन से वह जो चाहे कर सकते हैं। आपका अकाउंट खाली कर सकते हैं। दूसरी बड़ी बात जो एक नया तरीका सामने आया है उसमें साइबर ठग क्या करते हैं? WhatsApp पर एक मैसेज भेजते हैं कि जी आप शादी में गए थे उस शादी में आपकी यह फोटोस हैं जो आपको भेज रहे हैं आप देख लो। आप फोटो पर क्लिक करेंगे फोटो भी आपकी नहीं होगी। किसी और की होगी और इस फोटो के जरिए वो आपके पूरे के पूरे फोन को हैक कर लेंगे। आप किसी भी अनजान फोटो को कभी भी क्लिक ना करें। दूसरी बड़ी बात एक और तरीका यह है कि एक अनजान नंबर से आपको मैसेज आएगा और आप कहेंगे आपको कहा जाएगा क्या आपने मुझे पहचाना? आप कहेंगे नहीं। फिर वो आपको अपनी एक फोटो भेजेंगे। आप जैसे ही फोटो पर क्लिक करेंगे आपका फोन हैंग हो जाएगा। जी हां। और इसके बाद सीधा आपका फोन चला जाएगा उनके कंट्रोल में। आपका खाता खाली कर देंगे क्योंकि आजकल मोबाइल फोन से लोगों के खाते अटैच हैं। तो याद रखिए शादियों के इस सीजन में ऐसे किसी भी धोखाधड़ी से बचिए। अगर आप किसी को जानते पहचानते हैं उसी नंबर से आए हुए WhatsApp लिंक को भी तभी खोलिए जब आप 100% श्योर हैं कि आपके पास ऐसा कुछ आना था। क्योंकि एक लिंक पर क्लिक कर कर आप अपना अकाउंट खाली कर सकते हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति की फोटो आपको फंसा सकती है। यह जो फोटो होती है दिखने में फोटो होती है। लेकिन इसे इस तरीके से कैलग्राफी करके डिजाइन किया गया होता है। किसी के अंदर वो कोड छिपा होता है जिस पे क्लिक करते ही आपका फोन दूसरे के कब्जे में जा सकता है।
Stay Updated with WhatsApp Alerts
Get instant notifications about the latest cyber threats, security tips, and fraud alerts directly on WhatsApp.
