एक गलती और साइबर ठगी-नुकसान हो सकता है भारी|
राजस्थान जो है वह साइबर ठगी में हब बनता जा रहा है। राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो की अगर हम बात करें तो आज के समय में हम देश में सबसे पहले पायदान में है साइबर ठगी में। अगर मैं 2024 और 25 के आंकड़ों की बात करूं तो लगभग 2024 में 1 लाख के आसपास शिकायतें मिली थी और 2025 में जो शिकायतों का जो शिकायतों की संख्या है वो 127000 हुई है। आप देखें कि सीधा 27% तक वृद्धि हुई है और उन तमाम प्राप्त शिकायतों में 0.69% पे ही एफआईआर दर्ज हुई है। आज के समय में अगर कोई व्यक्ति किसी थाने में साइबर को लेके या कोई धोखाधड़ी को लेकर एफआईआर देने के लिए जाता है तो कहा जाता है कि साहब आप सीधा साइबर थाने में जाओ। आज के समय में उसको फुटबॉल की तरह बनाया जा रहा है। आज उसकी बात की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आम व्यक्ति, गरीब व्यक्ति, महिला, मजदूर अगर उसी के साथ अगर उसकी पूरी तनख्वाह अगर चली भी जाती है तो भी प्रदेश की सरकार और आज के समय में जो थाने में जो व्यवस्था है उसके अलावा कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। पहले के समय में Facebook और तमाम जो भी ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स थे, उनको हैक करके इस तरीके की ठगियां होती थी। आज के समय में नया जो डिजिटल अरेस्ट और तमाम चीजें जो आई है उसके बाद में ठगी के जो रेट है ये बहुत ज्यादा बढ़ गई है। पर आज के समय में भी हमारे पुलिस के पास में इस तरीके का कोई टेक्निकल तकनीकी कोई व्यवस्था नहीं है जिसके द्वारा साइबर ठगों को रोक दिया जाए। अगर मैं बात करूं,
Stay Updated with WhatsApp Alerts
Get instant notifications about the latest cyber threats, security tips, and fraud alerts directly on WhatsApp.
