बिजली बिल Scam
ऐसा इलेक्ट्रिसिटी बिल का मैसेज आया मतलब आपका अकाउंट पूरा साफ होने वाला है। पटना के एक जज को एक WhatsApp मैसेज आता है। बिजली का बिल पेंडिंग है। आज रात कनेक्शन कट हो जाएगा और साथ में एक इनवॉइस पीडीएफ नाम की फाइल थी। जैसे ही जज साहब ने वह फाइल ओपन की उनके अकाउंट से ₹55,000 कट गए। और यह कोई एक ऐसा केस नहीं है। सिर्फ इस साल जनवरी से अप्रैल तक 400 ऐसे केस रजिस्टर हो चुके हैं। और तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो की रिपोर्ट के अकॉर्डिंग 48% विक्टिम्स वेल एजुकेटेड हैं। आईटी प्रोफेशनल्स, प्राइवेट एंप्लाइज और गवर्नमेंट ऑफिशियल्स। तो इस स्कैम में पढ़े लिखे समझदार लोग भी पैसे खो देते हैं। तो उन जज के साथ हुआ क्या था? वह इनवॉइस पीडीएफ फाइल एक्चुअली एक एपीके फाइल थी जो क्लिक होते ही फोन में इंस्टॉल हो गई और मालवेयर स्प्रेड कर दिया। बैंकिंग ऐप और ओटीपी का पूरा डाटा स्कैमर के पास चला गया। उनको तब पता चला जब बैंक से पैसे कटने का मैसेज आया। तो ऐसे स्कैम से बचने के लिए कुछ चीजें याद रखो। अननोन नंबर से कोई भी फाइल आए डाउनलोड ही मत करो। बिल चेक करना हो तो सीधा ऑफिशियल ऐप या वेबसाइट पर जाओ। कोई भी ऐप इंस्टॉल करो|
Stay Updated with WhatsApp Alerts
Get instant notifications about the latest cyber threats, security tips, and fraud alerts directly on WhatsApp.
