LPG सिलेंडर के नाम पर साइबर ठगी, रहें सावधान
अब एलपीजी की किल्लत ही मात्र एक समस्या नहीं है बल्कि एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नाम पर होने वाला फ्रॉड और साइबर ठगी भी आपके लिए बहुत बड़ी समस्या है। इस रील को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए उन लोगों तक जो कि एलपीजी गैस सिलेंडर इस समय बुक करने की चाह में है या फिर करने की कोशिश कर रहे हैं और इस कोशिश में वो कहीं किसी साइबर फ्रॉड का शिकार ना हो जाए क्योंकि अभी हो ये रहा है कि साइबर सिंडिकेट पूरी तरीके से एक्टिव हो चुका है जो फ्रॉड करते हैं और लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। लिंक भेजा जा रहा है। सिलेंडर बुक करने की बात उस लिंक के माध्यम से कही जा रही है और उस लिंक पर क्लिक करने के माध्यम से सारा बैंक अकाउंट खाली हो जा रहा है। इस रील को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए। लोग जागरूक हो। किसी फ्रॉड का शिकार ना हो। ऐसे ही किसी लिंक पर आप क्लिक ना करे |
Stay Updated with WhatsApp Alerts
Get instant notifications about the latest cyber threats, security tips, and fraud alerts directly on WhatsApp.