इंटरनेट धोखाधड़ी से सावधान - Beware from Internet Fraud
इंटरनेट पर धोखाधड़ी का यह मामला सुनिए जिसमें दिल्ली की एक लेडी के ₹4 करोड़ चले गए। धोखेबाजों ने उनसे कहा कि उनके नाम पर ड्रग्स का पैकेट मिला है और अगर फौरन यह रकम नहीं चुकाई तो सीधे जेल जाना पड़ेगा। फिर क्या पैसे झटके और निकल लिए चोर। भारत में साइबर फ्रॉड के ऐसे मामले एक ही साल में 200 गुना बढ़ गए हैं। आए दिन लोगों को इनसे लाखों करोड़ों की चपत लग रही है और पैसे वापस नहीं मिल पा रहे हैं। इससे बचना है तो ध्यान देना होगा। नकली फोन कॉल पर। बैंक वाले कभी फोन पर आपसे पासवर्ड नहीं मांगते। ऐसी कोई ईमेल, टेक्स्ट मैसेज या कॉल आए तो फौरन अपनी सारी जानकारी मत देने लगिए। क्रिप्टो या इन्वेस्टमेंट प्लान में पैसे कई गुना करने के झांसे में मत आइए। यह असली जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट का लिंक भेजते हैं और आपके एक बार पैसा ट्रांसफर करते ही आपके अकाउंट में सेंट लग जाती है। और नौकरी के नाम पर धोखेबाजी का तो पुराना चलन है। एक और जरूरी बात। अगर सोशल मीडिया पोस्ट पर लाइक कर देने से कोई जॉब मिलती होती तो आज सबके पास रोजगार
Stay Updated with WhatsApp Alerts
Get instant notifications about the latest cyber threats, security tips, and fraud alerts directly on WhatsApp.
