ऑनलाइन ठगी का नया तरीका, कही आप भी ना हो जाए शिकार
किसी भी प्रकार की एपीके फाइल यानी कि एंड्राइड पैकेज किट से संबंधित फाइल अपने फोन में इंस्टॉल ना करें। ऐसा कहा है एसपी नितीश अग्रवाल ने और आए दिन इस प्रकार की खबरें आ रही हैं कि साइबर ठगी बहुत ज्यादा बढ़ रही है। लोग आए दिन इन चीजों का शिकार हो रहे हैं। अचानक से हमारे पास कोई एक फोन आता है। फोन के माध्यम से व्यक्ति बताता है कि मैं आपका कोई जानकार बोल रहा हूं। बैंक से अधिकारी बोल रहा हूं या आपकी कंपनी का एजेंट बोल रहा हूं। तो व्यक्ति उसकी बातों में आ जाता है और अपनी कोई जरूरी चीजें उसे शेयर कर देता है जिससे आपकी वर्षों की मेहनत की कमाई एक झटके में खाली हो जाती है। तो प्रशासन ने इस प्रकार का आदेश इस प्रकार के नियम पिछले काफी दिनों से जारी किए हुए हैं सोशल मीडिया के माध्यम से कि किसी भी प्रकार का लिंक या किसी भी प्रकार की अनावश्यक फाइल जो सोशल मीडिया के WhatsApp ग्रुपों के माध्यम से हमारे सामने पहुंचती है। हम उसे इंस्टॉल ना करें। और आजकल एक नई चीज देखी जा रही है। WhatsApp ग्रुपों के माध्यम से एक शादी का कार्ड भेजा जा रहा है। जिसमें हम उस शादी के कार्ड पर जब क्लिक करते हैं उसे ओपन करते हैं तो फिर उसे बैंक के खाते के खाली हो जाने की भी हमें सूचना प्राप्त होती है। पिछले दिनों शहर में एक पुलिस अधिकारी के साथ ऐसा हुआ और एक हमारे पत्रकार साथी के साथ भी इस प्रकार की घटना हो चुकी है। तो सजग रहें, अलर्ट रहें और अपने आसपास के लोगों को भी आप जागरूक करते चल।
Stay Updated with WhatsApp Alerts
Get instant notifications about the latest cyber threats, security tips, and fraud alerts directly on WhatsApp.
