साइबर ठगी के नए-नए तरीके निकालकर लोगों को अपने झांसे में ले रहे|
<p>आप जैसे ही फोटो पर क्लिक करेंगे आपका फोन हैंग हो जाएगा। जी हां। और इसके बाद सीधा आपका फोन चला जाएगा उनके कंट्रोल में। आपका खाता खाली कर देंगे क्योंकि आजकल मोबाइल फोन से लोगों के खाते अटैच हैं। तो याद रखिए शादियों के इस सीजन में ऐसे किसी भी धोखाधड़ी से बचिए। अगर आप किसी को जानते पहचानते हैं उसी नंबर से आए हुए WhatsApp लिंक को भी तभी खोलिए जब आप 100% श्योर हैं कि आपके पास ऐसा कुछ आना था। क्योंकि एक लिंक पर क्लिक कर कर आप अपना अकाउंट खाली कर सकते हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति की फोटो आपको फंसा सकती है। यह जो फोटो होती है दिखने में फोटो होती है। लेकिन इसे इस तरीके से कैलग्राफी करके डिजाइन किया गया होता है। किसी के अंदर वो कोड छिपा होता है जिस पे क्लिक करते ही आपका फोन दूसरे के कब्जे में जा सकता है।</p>
